अर्पित उपाध्याय
आचार्य नरेन्द्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय, कानपुर नगर का एक प्रतिष्ठित संस्थान है। यह नगर निगम का एक ऐसा महाविद्यालय है जहाँ देश की भावी पीढ़ी को एक उकृष्ट सुसंस्कृत एवं शैक्षणिक वातावरण में सम्पुष्ट कर पल्लवित किया जाता है। ज्ञान सिंचन के साथ-साथ मानसिक एवं बौद्विक स्तर पर छात्राओं के बहुमुखी व्यक्तित्व विकास में महाविद्यालय सतत् प्रयासरत रहता है।
मै सभी छात्राओं से अपेक्षा करता हूँ कि समस्त छात्राऐं महाविद्यालय के गौरवमयी इतिहास को अपने सतत् प्रयासों से गौरवान्वित करें और महाविद्यालय का नाम उज्जवल करें। अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण कर छात्रायें ऐसी प्रतिष्ठा हासिल करें, जो दूसरों के लिए अनुकरणीय हो।
मुझे आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है, कि छात्रायें इस महाविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त कर उसका उपयोग अपनी क्षमताओं और योग्यताओं के सम्बर्धन एवं परिमार्जन के लिये करेंगी तथा देश व समाज की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान प्रेषित करेंगी।
यह महाविद्यालय अपनी सभी सर्वोच्च गतिविधियों के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करे ऐसी मेरी शुभकामनाऐं है।
