श्री अमित कुमार चतुर्वेदी
वरिष्ठ उप नगर आयुक्त, नगर निगम, कानपुर
आचार्य नरेन्द्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय, कानपुर महानगर की छात्राओं में शिक्षा की अलख जाग्रत कर शिक्षण में विविधता लाने में सदैव से अपना अग्रणी स्थान बनाये हुये हैं, जिसका श्रेय छात्राओं में निरन्तर उनके चहुँमुखी विकास हेतु प्रयासरत महाविद्यालय परिवार को जाता है। मुझे आशा ही नहीं वरन पूर्ण विश्वास है कि महाविद्यालय में अध्यापन करने वाली समस्त छात्राएं गरिमामयी परम्परा का वहन कर शिक्षा लाभ के अतिरिक्त अन्य गैर अकादमिक गतिविधियों को निखार कर एक सुशिक्षित एवं सुसंस्कृत नागरिक बन कर महाविद्यालय का नाम देश-विदेश में स्थापित करें ऐसी मेरी शुभकामनाऐं है।


